फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फोरलेन पर चढ़ते ही ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, दोनों की स्थिति गंभीर

Sat, 29 Jun 2024 08:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : फोरलेन सड़क पर चढ़ने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन दोनों घायल युवकों को पीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पटना बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर चढ़ने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन दोनों घायल युवकों को खुसरूपुर पीएचसी में भर्ती कराया,जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एनएमसीएच रेफर कर दिया। घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हेमजापुर गांव के पास की है। घायलों की पहचान घायलों की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के कांग्रेस मैदान निवासी सहकारी नेता विजय कुमार सिंह के पुत्र दीप विजय सिंह एवं स्व रामस्वरथ सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई।

विज्ञापन


बाढ़ जाने के क्रम में हुआ हादसा 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दीप विजय सिंह और प्रमोद कुमार दोनों एक ही बाइक से पटना से वापस अपने घर बाढ़ स्थित कांग्रेस मैदान जा रहे थे। इसी दौरान हेमजापुर के पास फोरलेन पर चढ़ने के दौरान बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। आननफानन में दोनों को खुसरूपुर पीएचसी में भर्ती कराया,जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एनएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है।

एनएचएआई पर लगाया आरोप 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां जांच पड़ताल में जुट गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर आए दिन दुर्घटना होते रहती है। यहां पर फोरलेन पर चढ़ने-उतरने के लिए एक ही कामचलाउ रास्ता है। फोरलेन पर चढ़ने उतरने के लिए लंबे समय से आम लोग मांग कर रहे हैं, लेकिन एनएचएआई इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें