फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फंदे से झूलती मिली गर्भवती महिला की लाश, मायके वाले बोले- बेटी पैदा होने के शक में मार डाला

Wed, 25 Oct 2023 05:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

मायके वाले बोले कुसुम को उसके ससुराल वाले हमेशा उसे प्रताड़ित किया करते थे। पिछले 2 साल से उसकी बहन मायके नहीं आई थी। बेटी पैदा होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। कुसुम देवी 6 महीने की गर्भवती थी। 
विज्ञापन
घटन के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में गर्भवती महिला की लाश मिली है। मायके वालों को आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी पैदा होने के शक में उनकी बेटी की हत्या कर दी। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के केवल बीघा गांव का है। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला की पहचान उदित चौहान की पत्नी कुसुम देवी (30) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


इधर, कुसुम देवी की बहन मालती देवी ने बताया कि बहन को उसके ससुराल वाले हमेशा उसे प्रताड़ित किया करते थे। पिछले 2 साल से उसकी बहन मायके नहीं आई थी। बेटी पैदा होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। कुसुम देवी 6 महीने की गर्भवती थी। ससुराल के लोगों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया होगा। जब उन्हें इस बात का पता चला होगा कि फिर से बेटी है तो पहले उसका गला घोंट हत्या कर दी गई इसके बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि हत्या आत्महत्या प्रतीत हो। उन लोगों को गांव के लोगों के द्वारा ही घटना की जानकारी मिली।

मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने हत्या की
मालती देवी ने बताया कि पहले से कुसुम को अपने पीछे तीन बच्ची छोड़कर चली गई। इसमें दो दो बेटी और एक बेटा हैं। बेटा दिव्यांग है। वहीं कुसुम का पति बिहार शरीफ में ही रहकर चिकेन दुकान में काम करता है। मायके वालों का कहना है कि 7 साल पूर्व नवादा जिला के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदारी गांव निवासी कुसुम कुमारी की शादी मानपुर थाना क्षेत्र के केवल बीघा गांव निवासी उदित चौहान से हुई थी। इसके बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन बेटी पैदा होने के बाद ही ससुराल वालों को कुसुम चुभने लगी और अंततः ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


घर छोड़कर फरार हो गए ससुराल वाले
मामले में मानपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फंदे पर महिला की शव लटके होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मायके वालों को भी ग्रामीणों के सहयोग से इस बात की सूचना दी गई। फिलहाल ससुराल वाले घर छोड़ फरार हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें