फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जरा सी लापरवाही में बुझ गये दो घरों के चिराग, बहन की विदाई करवाने जा रहे थे बहन के ससुराल

Fri, 08 Dec 2023 04:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : पिछले साल तीन दिसंबर को बहन की शादी हुई थी और आज अपने दो दोस्तों के साथ बहन की विदाई करवाने उसके ससुराल जा रहे थे। लेकिन एक छोटी सी लापरवाही में दो घर के चिराग हमेशा हमेशा के लिए बुझ गये। 
विज्ञापन
मृतक सूरज और आलोक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने रौंद दिया जिसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना फूलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-28 स्थित मालती के पास की है। मृतकों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया, वार्ड -5 निवासी चन्द्रदेव रजक के पुत्र सूरज कुमार (18) और बेगूसराय शहर अंतर्गत पन्हास के वार्ड -26 निवासी मुन्ना रजक के पुत्र आलोक कुमार (18) के रूप में की गई है, जबकि बछवाड़ा निवासी सुबोध रजक का पुत्र राजकुमार (18) घायल है। मृतक सूरज के पिता चन्द्रदेव रजक ने बताया कि 3 दिसम्बर को उनकी बेटी की शादी बछवाड़ा के रानी गोधना में हुई थी।

विज्ञापन


बहन की विदाई कराने जा रहा था 
मृतक सूरज कुमार के पिता चन्द्रदेव रजक ने बताया कि 3 दिसम्बर को उनकी बेटी की शादी बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गोधना में हुई थी। शुक्रवार को वेलोग अपनी बेटी की विदागरी कराने रानी गोधना जा रहे थे जबकि उनका बेटा सूरज अपने ममेरे भाई आलोक अपने दोस्त राजकुमार के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान फूलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती के पास एन.एच -28 पर ट्रक उसे रौंदते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने आननफानन में घायल राजकुमार को अस्पताल भेज दिया।

तीनों आपस में थे रिश्तेदार 
इस घटना में सूरज और आलोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का कहना है कि राजकुमार भी उसका रिश्तेदार ही था। मृतक सूरज कुमार इस वर्ष  मेट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाला था, जबकि आलोक कुमार इंटर पास कर आई.टी.आई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही फूलवड़िया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव को थाना ले गई। फिर वहां कागज़ी कार्रवाई करने के बाद दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें