फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नदी में एक को डूबने से बचाने में चार बच्चों की हुई मौत, तीन बच्चे एक ही परिवार के

Wed, 13 Mar 2024 05:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar : एक बच्चा स्नान के दौरान नदी में डूबने लगा तभी उसको बचाने के लिए दूसरा नदी में कूदा लेकिन वह भी डूबने लगा। फिर उसे बचाने तीसरा और फिर चौथा नदी में कूद पड़ा। इस तरह चारों बच्चों की एक-एक कर मौत हो गई। उनमें तीन एक ही परिवार के थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिननगर पुरैनी की है। मरने वालों में तीन बच्चे एक ही परिवार के हैं जबकि चौथा उसी गाँव का रहने वाला है। मृतकों की पहचान मोहम्मद शाहनवाज (12), मोहम्मद अरबाज (8), मोहम्मद ढिल्लों (8) और मोहम्मद सेफ (14) के रूप में की गई है। मोहम्मद सेफ की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। मृतक मोहम्मद शहनवाज और मोहम्मद अरबाज भाई हैं जबकि मोहम्मद ढिल्लो उनका मामा लगता है।

विज्ञापन


एक को बचाने में गई चारों की जान
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन बच्चों में से एक नदी में स्नान करने गया लेकिन गहरा पानी में चले जाने की वजह से वह डूबने लगा। उसे डूबते देख अन्य दोनों बच्चों ने बारी बारी से बचाने की कोशिश की लेकिन तबतक एक दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों बच्चे डूबने लगे। उन्हें डूबते देख चौथे बच्चे ने भी उन तीनों को बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम हो गई और एक एक कर के चारों बच्चे पानी में डूब गए। घाट पर स्थानीय लोग बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंचे और किसी तरह चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। इस घटना में मोहम्मद शहनवाज, मोहम्मद अरबाज और मोहम्मद ढिल्लो की मौत हो चुकी थी जबकि मोहम्मद शेफ की नब्ज चल रही थी। आननफानन में लोग उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें