फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गंडक नदी में डूबने से किशोरी की मौत, जिउतिया पर्व को लेकर नहाने गई थी, अचानक ऐसा हुआ

Thu, 26 Sep 2024 09:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

किशोरी अपनी मां के साथ जितिया पर्व के मौके पर गंडक नदी में स्नान करने गयी थी। गंडक नदी में स्नान करने के दौरान उसका पैर फिसल गया। जब तक लोग उसे बचाने जाते तब तक...
विज्ञापन
बच्ची की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के बरइपट्टी गांव के समीप बुधवार की शाम जीउतिया पर्व के मौके पर अपनी मां के साथ स्नान करने गयी एक किशोरी गंडक नदी में डूब गयी। इससे उसकी मौत हो गयी। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज  दिया। मृतका की पहचान जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के बरइपट्टी गांव के संजय कुमार की भतीजी 16 वर्षीया संगीता कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद खोजी लाश
बताया गया कि किशोरी अपनी मां के साथ जितिया पर्व के मौके पर गंडक नदी में स्नान करने गयी थी। गंडक नदी में स्नान करने के दौरान किशोरी डूब कर लापता हो गयी। इस दौरान नदी में स्नान कर रही अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद किशोरी को नदी से बरामद किया गया। वहीं गंडक नदी के घाट पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उसे सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
वहीं किशोरी के मौत की सूचना मिलने के बाद जादोपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। किशोरी की मौत से परिजनाें में चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें