फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सरसी थाना में काम करने वाले डाटा ऑपरेटर की लाश मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- हत्या कर लटका दिया

Sun, 01 Jun 2025 10:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar Police: परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है। ललित की हत्या की गई है। अपराधियों ने मारकर उसके शव को फंदे से लटका दिया है। वरीय अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
डाटा ऑपरेशन ललित कुमार दास। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के सरसी थाना में कार्यरत डाटा ऑपरेटर की संदिग्ध मौत हो गई। उनका शव कोशी प्रोजेक्ट स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हत्या या आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। सूचना के तुरंत बाद बनमनखी एसडीपीओ सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। मृतक डाटा ऑपरेटर की पहचान जलालगढ़ थाना क्षेत्र के भाटेली वार्ड नंबर दो निवासी ललित कुमार दास के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक के भाई लाल बहादुर दास ने आरोप लगाया है कि ललित की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी भाई से फोन पर बात हुई थी और वह पूरी तरह से सामान्य था। परिजनों का कहना है कि ललित पर थाने की ओर से कार्यभार को लेकर अत्यधिक दबाव डाला जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। उनका आरोप है कि यह मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का है और इसकी गहन जांच की जानी चाहिए।
पटना में कोरोना के चार नए केस मिले, अब कुल 21 संक्रमित; सरकारी अस्पताल में हुआ मॉक ड्रिल
विज्ञापन

फंदे से लटकते मिला पुलिसकर्मी का शव

जानकारी के अनुसार, मृतक शनिवार को ड्यूटी पर नहीं गया था। शाम में जब उसकी स्कूटी थाने के पास खड़ी देखी गई और कई प्रयासों के बाद संपर्क नहीं हो पाया, तो पुलिसकर्मी जब उसके क्वार्टर में पहुंचे, तो शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही बनमनखी एसडीपीओ सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार और बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि ललित कुमार पूर्व में भवानीपुर थाना में कार्यरत थे और लगभग दो वर्षों से सरसी थाना में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


डाटा ऑपरेटर के पद पर सरसी थाना में कार्यरत थे
एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि ललित कुमार डाटा ऑपरेटर के पद पर सरसी थाना में कार्यरत थे। शनिवार देर शाम उनके आवास पर फांसी के फंदे से झूलते हुए शव को पुलिस ने बरामद किया है। हत्या या आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल को सील किया गया है और फोरेंसिक जांच टीम पहुंचने वाली है। जांचों के उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। हत्या या आत्महत्या, इसकी पुष्टि जांचों के बाद ही होगी। हालांकि पुलिस कई पहलुओं पर अनुसंधान में जुट चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें