फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेत में मिला अधजला शव; इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 01 Jun 2025 10:31 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौड़ गांव में एक खेत से अधजला शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। यह घटना शनिवार की देर रात की है, जब गांव वालों ने खेत में एक जला हुआ शव देखा। 

विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौड़ गांव में एक खेत से अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना शनिवार देर रात सामने आई, जब ग्रामीणों ने खेत में एक व्यक्ति का अधजला शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान गांव के ही 55 वर्षीय सत्यनारायण प्रसाद के रूप में हुई है, जो कुर्मी महतो के पुत्र थे।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सत्यनारायण प्रसाद शुक्रवार दोपहर से लापता थे। उनके बेटे राजन महतो ने बताया कि पूरे परिवार ने दिनभर उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की रात ग्रामीणों ने खेत में शव मिलने की सूचना दी। जब परिवार मौके पर पहुंचा, तो मृतक की शिनाख्त कपड़ों और जेब में रखी लाइट के आधार पर की गई।

तेजाब से मिटाई पहचान

परिजनों ने बताया कि शव की हालत बेहद भयावह थी। मृतक के चेहरे और शरीर पर तेजाब डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि सत्यनारायण की हत्या कर शव को जलाया गया, ताकि सबूत न मिल सके।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : जातीय जनगणना से पहले नीतीश कुमार सरकार जातियों को कर रही संतुष्ट, आज इन जातिगत आयोगों का गठन
विज्ञापन


पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही जीबी नगर थाना की पुलिस और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के बेटे के लिखित आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने कहा, “मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी होगी।” पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। गांव में इस जघन्य हत्या को लेकर गहरा आक्रोश है। लोग इसे एक पूर्व नियोजित साजिश बता रहे हैं। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात के पीछे कौन लोग और क्या कारण थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें