फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जाप सुप्रीमो के समर्थकों ने जबरन बंद कराई दुकानें, लड़कियों ने भी जमकर मचाया उत्पात

Thu, 17 Aug 2023 09:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : नाबालिक छात्रा के साथ हुए मानव तस्करी और लड़कियों के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मुजफ्फरपुर में जबरन बाजार बंद करवाया। खास बात यह रही कि इस जबरन बंदी में कुछ लड़कियां भी नजर आई जो लाठी डंडों से तोड़फोड़ कर रही थी।
विज्ञापन
लाठी के बलपर बाजार बंद कराती जाप महिला समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में नाबालिक छात्रा के साथ हुए मानव तस्करी, आशुतोष शाही हत्याकांड और श्रेया सिंह के अपहरण मामले को लेकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मुजफ्फरपुर पहुंचे और बाजार को जबरन बंद कराने के लिए सड़क पर उतर आये। पप्पू यादव के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में बंद समर्थक उनके साथ थे।  भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मुजफ्फरपुर बाजार को जबरन बंद करवाया।

विज्ञापन


उत्पात मचाने में लड़कियां भी शामिल 
जबरन बंद करवाले की शुरुआत रामदयालू नगर से आक्रोश मार्च से शुरू हुई। इस आक्रोश मार्च में जाप के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। कई दुकानों पर लाठियां बरसाई। इस तोड़फोड़ में पहली बार लड़कियां भी शामिल हुई जो जबरन लाठी के दम पर दुकानों को बंद कराती नजर आई। इतना ही नहीं ये लड़कियां दुकानों, और वाहनों के शीशों पर लाठी चटकाती हुई नजर आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार बंद कराने के नाम पर सिर्फ गुंडागर्दी की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि इनलोगों ने बिजली ऑफिस के एक चार पहिया वाहन का भी शीशा तोड़ दिया। लड़कियों के द्वारा लाठी से तोड़फोड़ करने का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जमकर मचाया उत्पात 
पप्पू यादव के समर्थकों ने जबरदस्ती बाजार के सभी दुकानों को बंद करवाया। पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने मुजफ्फरपुर में नाबालिक छात्रा के साथ हुए मानव तस्करी, आशुतोष शाही हत्याकांड और श्रेया सिंह के अपहरण मामले को लेकर नीतीश कुमार से अपील की है। उन्होंने कहा कि बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को स्वतंत्र काम करने का मौका दें, जिससे कि अपराधियों का बोलबाला खत्म हो सके।
विज्ञापन


पप्पू यादव ने कहा - अपराधियों का इनकाउंटर हो 
 पप्पू यादव ने कहा कि इस मामले को लेकर उनकी यह मांग है कि प्रशासन वैसे अपराधियों का इनकाउंटर भी करे। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की जनता ने बंद को सफल बनाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें