पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भाई और मामा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
क्या लिखा था आवेदन में
थाना में दिए गये आवेदन में पिता ने बताया कि मेरी बेटी सूफियाना अपने भाई को छोड़ने रात्री में अपने मामा के घर बगल के गाँव सपही देवी चौक गयी थी। जाने के क्रम में बीच रास्ते मे सूफियाना ने अपने भाई को बताया कि तुम अब यहाँ से चले जाओ, अब मैं भी यहां से चली जाउंगी। रास्ते से भाई अपने मामा के घर चला गया लेकिन सूफियाना देर रात्री तक घर नहीं पहुंची। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका। सुबह में गांव के लोगो ने पास के सरेह में सूफियाना का शव देखा। शव को देखने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। ईधर मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
गर्दन पर किये गये थे 20 से 25 वार
पुलिस के पूछताछ में आरोपी रिजवान और मृतका के मामा आजाद आलम ने पुलिस को बताया कि रिजवान ने रक्सौल से चाकू खरीदा था। सूफियाना की हत्या की प्लानिंग पहले ही कर ली गई थी। उसने बताय कि सात जून को सूफियाना की की हत्या घर से महज 200मीटर के दूरी पर गर्दन रेत कर की गई थी। उसने बताया कि सूफियाना के गर्दन पर लगभग 20 से 25 वार किया गया था।