फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : वन नेशन वन इलेक्शन के तर्ज पर जदयू की दो टूक, कहा- राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हो

Sat, 17 Feb 2024 06:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : जनता दल ने बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि दोनों चुनाव वन नेशन वन इलेक्शन के तर्ज पर हो। यानी 2024 में होने वाला राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ ही होने चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र देते संजय झा और ललन सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन नेशन वन इलेक्शन के तर्ज पर जदयू ने दो टूक में कहा है कि राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हो। जदयू का कहना है कि 2024 का राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ ही किए जाएं। इस दौरान जनता दल यूनाइटेड दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संजय झा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले।

विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति से मिलकर सौंपा ज्ञापन 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरू से ही 'एक देश एक चुनाव' की नीति की बात रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को दिल्ली में जदयू संसदीय दल के नेता, ललन सिंह, संजय झा और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति से मुलाकात कर 'वन नेशन वन इलेक्शन' के संदर्भ में जनता दल यूनाइटेड ने आधिकारिक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड पार्टी का मानना है कि सुशासन की संरचना को मजबूत करने की दिशा में 'एक देश एक चुनाव' एक महत्वपूर्ण कदम होगा। भारत के विधि आयोग ने निर्वाचन विधियों में सुधार से संबंधित अपनी रिपोर्ट में 'वन नेशन वन इलेक्शन' की सिफारिश की है, जिस पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें