फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एक परीक्षा केंद्र से पांच मुन्ना भाई गिरफ्तार; दूसरे की जगह परीक्षा देने पर मिले थे 5-5 हजार रुपये

Sat, 17 Feb 2024 06:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria Hindi News: खगड़िया में मैट्रिक परीक्षा केंद्र से पांच फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है। पांचों आरोपी दूसरे के बदले में परीक्षा देने पहुंचे थे। इस मामले में मूल परीक्षार्थियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
फर्जी परीक्षार्थियों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया में मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन संत जेवियर्स परीक्षा केंद्र मथुरापुर से पांच मुन्ना भाई (फर्जी परीक्षार्थी) गिरफ्तार किए गए हैं। सभी दूसरे के बदले परीक्षा केंद्र के अंदर घुसने की फिराक में थे। जांच के दौरान इन सभी को दंडाधिकारी ने गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को बाद में नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि केंद्र अधीक्षक के आवेदन पर पांच फर्जी परीक्षार्थी सहित मूल परीक्षार्थियों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, जिससे आगे की कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन

 
हर फर्जी परीक्षार्थी को मिले 5-5 हजार रुपये
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा केंद्र से जिन पांच फर्जी परीक्षार्थियों की गिरफ्तारी हुई वे सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। पांचों आरोपी नाबालिग हैं और खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पचौत के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के मुताबिक उन लोगों को दूसरे के बदले परीक्षा में बैठने के लिए पांच-पांच हजार रुपये मिले थे।
 
प्रवेश पत्र जांच में हुआ खुलासा
नगर थाना में केंद्र अधीक्षक ने जो आवेदन दिया है, उसके अनुसार ये सभी फर्जी परीक्षार्थी जांच के दौरान पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि केंद्र के बाहर तैनात दंडाधिकारी ने जब प्रवेश पत्र की जांच की तो प्रवेश पत्र की स्कैन कॉपी देखकर शक के आधार पर इन फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर इन सभी को पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें