फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दुर्गा पूजा के मेले में मची भगदड़; महिला बच्चा समेत तीन की मौत, कई घायल

Mon, 23 Oct 2023 10:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Stampede in Dashahara : बिहार में मुंगेर के बाद एक बार फिर दशहरा के मेले में अचानक भगदड़ मच गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
इसी मंडप के पास हुई भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गापूजा के मेला में घुमने के दौरान गोपालगंज में भगदड़ मच गई, जिसमें बच्चा और महिला समेत तीन की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा और दो महिला हैं, जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। घटना शहर के चीनी मिल रोड स्थित राजा दल के पास की है। घायल लोगों का इलाज अभी सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान माझागढ़ थाना क्षेत्र के सनाह मठिया गांव निवासी दिलीप राम का पुत्र आश कुमार (5), कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव निवासी स्वर्गीय रविन्द्र शाह की पत्नी उर्मिला देवी (55) और नगर थाना क्षेत्र निवासी भेज शर्मा की पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है, जबकि घायलों में शुभम कुमार (5 वर्ष) की हालत काफी गंभीर है। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है, जबकि रानी कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जिला प्रशासन ने भारी भीड़ और भगदड़ को देखते हुए फिलहाल देवी दुर्गा के दर्शन को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


अचानक मच गई भगदड़ 
घटना के संबंध में मेला देखने वाले लोगों ने बताया कि चीनी मिल रोड में ऐतिहासिक पूजा पंडाल को देखने के लिए काफी भीड़ हो गई थी। तभी भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें एक बच्चा और दो महिलाएं भीड़ की चपेट में आ गई। इस दौरान उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस भगदड़ में दर्जनों अन्य महिलाएं भी घायल हुई हैं। आननफानन में सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसपी ने बताई भगदड़ की वजह 
घटना के संबंध में गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रात करीब साढ़े आठ बजे राजा दल पूजा पंडाल के द्वार से थोड़ी दूर पहले भीड़ में 
विज्ञापन

एक बच्चा गिर गया था।बच्चे को बचाने के क्रम में दो बुजुर्ग महिलाएं झुकी। इस दौरान दोनों महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आननफानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

माता के दर्शन पर लगी रोक 
जिला प्रशासन ने मामला बिगड़ते देख दुर्गा पूजा पंडाल में माता के दर्शन पर तत्काल रोक लगा दी। इसके अलावा अंबेडकर चौक से अस्पताल मोड़ होते हुए चीनी मिल रोड की तरफ जाने पर पाबंदी लगा दी गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना की जानकारी फैलते ही शहर में चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोग अब अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें