Bihar Police : फिल्म अभिनेता सलमान खान और आप नेता को जान से मारने की धमकी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और विक्रमजीत सिंह ऊर्फ विक्रम बरार गैंग के 2 शातिर अपराधियों को बिहार पुलिस ने दबोच लिया है।उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।
बिहार पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को दबोचा है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो जानकर दंग रह गई। वह दोनों फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान मारने की धमकी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और विक्रमजीत सिंह ऊर्फ विक्रम बरार गैंग के अपराधी हैं। यह गिरफ्तारी मोतिहारी से हुई है। मोतिहारी पुलिस का कहना है इन दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने 09 एम.एम. की एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, नेपाली एवं भारतीय करेंसी के साथ बाइक जब्त किए हैं। इस बात की जानकारी मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने दी है। गिरफ्तार अपराधियों में शशांक पाण्डेय एवं त्रिभुवन साह हैं।
विज्ञापन
रक्सौल से हुई है गिरफ्तारी
इस संबंध में मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र का कहना है कि भारत- नेपाल सीमा स्थित रक्सौल थाना क्षेत्र के नोनियाडीह में दोनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने इनके पास से 09 एम.एम. की एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, नेपाली एवं भारतीय करेंसी के साथ बाइक जब्त किए हैं।