मृतक एसएसबी जवान लक्ष्मण चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
बिहार के बेगूसराय से संदिग्ध अवस्था में एसएसबी जवान की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जवान की मौत होने के बाद से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। दरअसल, यह मामला गढ़हरा थाना क्षेत्र के गढ़हरा वार्ड नंबर 17 का है। मृतक एसएसबी जवान की पहचान गढ़हरा वार्ड नंबर 17 के निवासी सुरेश चौधरी के बेटे लक्ष्मण चौधरी के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण चौधरी उत्तराखंड में एसएसबी जवान के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आए थे। उन्होंने बताया कि आज अचानक लक्ष्मण चौधरी सीने में दर्द हुआ। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना एसएसबी जवान की मौत की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। इसके साथ ही इस घटना की सूचना परिजनों ने गढ़हरा थाना पुलिस को भी दी है।
सूचना पर मौके पर गढ़हरा थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि एसएसबी जवान की मौत कैसे हुई है।