बेतिया में पटरी से उतरी स्पेशल ट्रेन की बोगी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मौके पर पहुंची रिलीफ स्पेशल ट्रेन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी पहुंच गई। रेलवे के कर्मचारियों की सूचना के बाद रिलीफ स्पेशल ट्रेन को मौके पर बुलाया गया है। रेल खंड पर सभी गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से ठप है। वहीं सूचना के बाद जिला पुलिस की टीम भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची है।
राहत कार्य जारी
बगहा रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरआर पांडेय ने बताया कि शाम के 7.20 बजे के करीब स्पेशल ट्रेन की दो बोगी पटरी से उतर गई है। इसमें किसी भी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी गई है। यातायात को शुरू करने की पहल की जा रही है। इस दौरान एक लाइन चालू रहेगा और दूसरे पर काम चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि पूरी तरह आवागमन बहाल करने में 3 से 5 घंटा का समय लग सकता है। वही घटनास्थल पर समस्तीपुर डीआरएम के आने की भी सूचना है।