फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बांका के शंभूगंज में जुआरी बेटे ने रिटायर्ड पिता की हत्या की, पैसों के लिए गला काटकर मौत के घाट उतारा

Mon, 06 Nov 2023 04:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

परिजन ने बताया कि आरोपित पंकज यादव गलत संगत में शराब का लती और जुआरी हो गया। अक्सर पैसों को लेकर पत्नी एवं बच्चों के साथ मारपीट भी किया करता था।
विज्ञापन
बिहार पुलिस (सांकेतिक पुलिस) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में सोमवार को पुत्र ने पिता को मौत का घाट उतार दिया। मृतक चमकलाल यादव सेवानिवृत्त बीएमपी के सिपाही थे। पुत्र की पहचान पंकज यादव के रूप में हुई है। बीच बचाव करने आई बीएमपी सिपाही की दो पुत्रवधू व अन्य भी जख्मी हो गए हैं। जिनका इलाज शंभूगंज अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक के पांच पुत्र हैं। पिता का हत्यारा पुत्र तीसरे नंबर का है। वह घटना के बाद मौके से फरार है।
विज्ञापन


घटनास्थल की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। परिजन ने बताया कि आरोपित पंकज यादव गलत संगत में शराब का लती और जुआरी हो गया। अक्सर पैसों को लेकर पत्नी एवं बच्चों के साथ मारपीट भी किया करता था। सोमवार की सुबह चमकलाल यादव दरवाजा पर मुंह धो रहा था। इसी दौरान पर पंकज यादव ने पिता से 50 हजार रुपये मांगे। पिता ने जब मना किया तो इसी पर उसने नोकझोंक के बाद पिता पर दबिया से गले पर हमला कर दिया, जिससे चमकलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया गया कि पांच पुत्र के बीच चमकलाल यादव ने रुपये और जमीन का बंटवारा कर दिया था। फिर भी पंकज यादव अक्सर पिता पर रुपये देने के लिए दवाब बनता था। थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि वह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। परिजन के लिखित आवेदन पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें