सीतामढ़ी के भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 20,100 रुपये के जाली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष कुमार से पूछताछ जारी है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क और मास्टरमाइंड तक पहुंचने में जुटी है।
भारत-नेपाल सीमा पर जाली नोटों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। जिले के सीमावर्ती सोनबरसा थाना क्षेत्र में एसएसबी के जवानों ने एक तस्कर को भारी मात्रा में जाली भारतीय नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, सोनबरसा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी की टीम नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। सहायक कमांडेंट रंजीत वैद्य के नेतृत्व में जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से भारतीय मुद्रा की गड्डियां बरामद हुईं, जो जांच में जाली पाई गईं।
आरोपी के पास से कुल 20,100 रुपये के जाली नोट जब्त किए गए हैं। इनमें 200 रुपये के 60 नोट, 100 रुपये के 66 नोट और 50 रुपये के 30 नोट शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तस्करों ने छोटे और मध्यम मूल्य के नोट जानबूझकर चुने हैं, ताकि इन्हें बाजार में आसानी से खपाया जा सके। बरामद नोटों की गुणवत्ता इतनी बेहतर बताई जा रही है कि आम लोगों के लिए असली और नकली में अंतर करना मुश्किल हो सकता है।
सीमा पर बढ़ी चौकसी:
घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाइयों को भी सतर्क कर दिया गया है, ताकि इस तरह के अवैध नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस