फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बहन ने ले ली सगे भाई की जान, रिश्तों का यह सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 26 Jul 2024 09:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : भाई-बहन का प्रेम अटूट होता है, लेकिन एक बहन ने न सिर्फ अपनी बहन को धोखा दिया, बल्कि अपने सगे भाई की भी हत्या करवा दी। रक्षा बंधन के पहले क्यों हुआ ऐसा, आप भी जानिये।  
विज्ञापन
चेहरा नहीं करतूत है घिनौना। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में 24 जुलाई को एक महिला ने अपने पति के लापता होने का आवेदन दिया। उस आवेदन में उसने अपने ससुराल पक्ष को आरोपी बनाते हुए हत्या करने की आशंका जाहिर की। सिर्फ लापता होने की अगर बात होती तो शायद पुलिस इतना गंभीर नहीं होती, लेकिन आरोपी का नामजद करना और अगले ही दिन शव के अवशेष की बरामदगी ने पुलिस के कान खड़े कर दिए थे। अब पुलिस ने उस हत्या करने वाली उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहां गांव की है।

विज्ञापन


इस वजह से पुलिस हुई सजग 
25 जुलाई को खुशबु नाम की एक महिला को किसी ने अधजले शव के मिलने की जानकारी दी। घटनास्थल उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर थी। महिला ने तुरंत इस सूचना को पुलिस तक पहुंचाया जिसके बाद पुलिस भी बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंची और अधजले शव को बरामद कर लिया।पिलिस ने फिर मामले को सुलझाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया।  एफएसएल की टीम को जांच के दौरान घटनास्थल के साथ साथ कई अन्य जगहों पर ब्लड मिले। एफएसएल की टीम ने जब उस ब्लड को एक दुसरे से मिलाया तो पता चला ये सारे ब्लड एक ही आदमी के हैं यानी जिस शख्स का अधजला शव बरामद हुआ यह ब्लड उसी शख्स के हैं। मरने वाला शख्स आवेदन देने वाली महिला का पति  रितेश कुमार था।

किसने और क्यों कर दी उसकी हत्या 
मुजफ्फरपुर की पुलिस ने रितेश हत्या कांड की पड़ताल करने के बाद मृतक की बहन कोमल को गिरफ्तार कर लिया। हालंकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस हत्या के पीछे की जो कहानी बयां की वह काफी घिनौनी थी।
विज्ञापन


भाई की हत्या के पीछे की घिनौनी कहानी 
पूरे मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि कांति थाना क्षेत्र के अकुराहा गांव के रहने वाले रितेश कुमार की हत्या उसके परिवार वालों ने मिलकर कर दी, जिसमें मृतक की बहन कोमल इस घटना की मुख्य अभियुक्त पायी गई। डीएसपी के अनुसार कोमल का अपने बहनोई के साथ नाजायज संबंध थे। साथ ही कई भू माफियाओं और शराब तस्करों से भी संबंध थे। उसके इस संबंध होने का आर्थिक फायदा घर वालों को मिलता था लेकिन इस बात के लिए रितेश उसका लगातार विरोध कर रहा था। दूसरी बात आरोपी कोमल के इस व्यवहार के कारण उसके पति ने इसे छोड़ दिया। भाई का विरोध करना उसे बुरा लगता था, इस वजह से कोमल ने अपने गुर्गों के द्वारा उसकी हत्या कर करवा दी। डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस को अधजले शव के साथ-साथ एक लोहे का रॉड, लाठी और हत्या में इस्तेमाल अन्य सामग्री बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें