फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अपने तीन बच्चों को लेकर देवर के साथ भागी भाभी, पति बोला- मायके जा रही थी पत्नी, पर ऐसा हुआ

Wed, 02 Oct 2024 10:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी किसी और के साथ नहीं बल्कि उसके ममेरे भाई अनुज कुमार के साथ ही अपने तीनो बच्चों को लेकर फरार हो गई है। उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका वह कई बार विरोध कर चुका था।
विज्ञापन
नगर थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र से तीन बच्चे की मां अपने प्रेमी देवर के साथ फरार हो गई है। इस मामले को लेकर महिला के पति ने आरोपी युवक के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि महिला ने अपने तीनो बच्चों कर साथ अपने गहने जेवर और घर में रखे दस हजार रुपये नगद भी साथ लेकर अपने ममेरे देवर अनुज कुमार के साथ फरार हो गई। नगर थानाध्यक्ष ने पुष्टि करते हुए कहा कि महिला की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


दस हजार रुपये भी साथ लेकर फरार हो गई
पीड़ित पति ने बताया कि 21 जून को लगभग तीन बजे उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन, शाम तक वह अपने मायके नहीं पहुंची तो हमने खोजबीन करना शुरू किया। इसके बाद जानकारी मिली कि वह तो बच्चों संग अपने प्रेमी देवर के साथ फरार हो गई है और घर से उसने गहने जेवर के साथ दस हजार रुपये भी साथ लेकर फरार हो गई है। 

अपने तीनो बच्चों को लेकर फरार हो गई है
महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी किसी और के साथ नहीं बल्कि उसके ममेरे भाई अनुज कुमार के साथ ही अपने तीनो बच्चों को लेकर फरार हो गई है। उसने बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी देवर के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका वह कई बार विरोध कर चुका था इसको लेकर कई बार आपस मे पंचायत भी गई थी लेकिन वह नही माना और मेरी पत्नी को तीनों बच्चों के साथ लेकर फरार हो गया है। इस सम्बंध में नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला व बच्चों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला की बरामदगी के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें