फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दस लाख में डील हुई थी जदयू नेता के हत्या की साजिश, मुख्य शूटर ने बताई इस वजह से हुई थी हत्या

Mon, 19 Aug 2024 08:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar : जनता दल यूनाइटेड के नेता की हत्या की डील दस लाख में हुई थी। पांच लाख रुपया घटना के पहले दिया गया और शेष पांच लाख घटना के बाद देनी थी। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना से जुड़ी सारी कहानी अब सामने है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी और दायें जदयू नेता। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा में जदयू प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव की हत्या की डील दस लाख में तय हुई थी। हत्या की साजिश करने वाले ने हत्यारों को घटना से पहले 5 लाख रुपये दिए थे और बाकी का शेष राशि घटना के बाद देना था। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले इस घटना के नामजद अभियुक्त को दबोचा और फिर उसके निशानदेही पर अन्य तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। उन अपराधियों ने घटना को लेकर पूरी कहानी पुलिस को सुनाई।

विज्ञापन


जमीनी विवाद में हुई हत्या 
 गिरफ्तार किये गये अपराधियों ने घटना के संबंध में बताया कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव की हत्या करने वाला मुख्य सूटर आशीष आनंद है और हत्या करवाने वाला मृतक का पड़ोसी संतोष गुप्ता और नरेश गुप्ता हैं। सुरेश और नरेश दोनों भाई हैं जो जमीन का कारोबार करते हैं। मृतक जदयू नेता भी नेतागिरी के साथ-साथ जमीन का कारोबार करते थे। जमीनी कारोबार की वजह से मृतक जवाहर यादव के साथ इन दोनों भाइयों का पूर्व से विवाद चला आ रहा था। इसी बीच रजौड़ा निवासी आशीष आनंद से भी जवाहर यादव से विवाद हो गया। इन विवादों के बाद आशीष आनंद, सुरेश यादव और नरेश यादव तीनों एक साथ मिलकर योजना बनाये और तीनों ने मिलकर आशीष को दस लाख में हत्या की सुपारी दे दी। आशीष ने अपने गुर्गों के साथ 16 अगस्त की शाम जब जवाहर यादव सैलून में दाढ़ी बनाने गये थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।  इस घटना में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में मुख्य सूटर आशीष आनंद सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, हथियार और मोबाइल बरामद किये हैं।        
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें