फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दहेज के लिए सात माह की गर्भवती की गला दबाकर हत्या, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

Tue, 17 Jun 2025 12:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

सोने की चेन और महंगी बाइक की मांग कर रहे ससुराल वालों पर सात माह की गर्भवती की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मृतका के मायके वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि ससुराल पक्ष शादी के चार साल बाद भी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर वार्ड नंबर एक में दहेज की मांग को लेकर एक गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय मनीषा कुमारी के रूप में हुई है, जो चंदन सहनी की पत्नी थी और सात माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता दिनेश सहनी, निवासी मझौरा (पिपराही थाना) ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी को चार साल हुए थे और ससुराल वाले लगातार दहेज में सोने की चेन और महंगी बाइक की मांग कर रहे थे। हाल ही में एक बाइक दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद दबाव और प्रताड़ना जारी रही।

ये भी पढ़ें: Bihar News: पटना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- इन लोगों ने नशे की सुई देकर मार डाला
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सोमवार शाम मनीषा की गला दबाकर हत्या कर दी गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका दिया गया। सूचना मिलने पर जब मायके वाले ससुराल पहुंचे, तो घर में केवल मृतका का एक वर्षीय बेटा रितिक मौजूद था और बाकी सभी ससुराल वाले फरार थे। मृतका के पिता ने पति चंदन सहनी, सास भिखनिया देवी, ननद काजल कुमारी व अंजली देवी, देवर रंजन कुमार, बिंदेश्वर सहनी और ससुर इंदल सहनी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन परिजनों के आरोप के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मायके पक्ष इस घटना से गहरे सदमे में है और मृतका के बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें