फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Today : बिहार में सड़क से उतर गाड़ी नहर में समाई; 14 साल के बच्चा सहित पांच की मौत से कोहराम

Fri, 25 Aug 2023 12:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : सारण जिले में शुक्रवार को सूर्योदय के पहले एक बड़ी वारदात से पूरा इलाका हिल गया। तेज आवाज के साथ एक गाड़ी नहर में उतर गई। थोड़ी देर बात जब गाड़ी का कुछ हिस्सा झांका, तबतक उसमें सवार पांच की जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्राद्ध संस्कार संपन्न कराने के बाद घर लौट रहा स्कॉर्पियो पानी भरे नहर में गिर गया जिसमें स्कॉर्पियो में सवार 6 में से 5 लोगों की मौत हो गयी। घटना सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्ण कुदरिया गांव की है। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो में सवार 5 लोग गोपालगंज जिले के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के सनवलिया गांव के रहने वाले थे जबकि और एक मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव का था। ये सभी एक स्कॉर्पियो में सवार होकर श्राद्ध संपन्न कराने बगही गए हुए थे। वहां से लौटने के क्रम में मशरख में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे कर्णकुदरिया नहर पुल के पास पानी से भरे नहर में गिर गई। इस घटना में स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छठे व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन




घटनास्थल पर पहुंची पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही मशरक थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से नहर के पानी में फंसे शव को बाहर निकलवाया। उसमें एक व्यक्ति की सांस चल रही थी जिसे आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। वह व्यक्ति पीछे वाली डिक्की में बैठा था।

इनकी हो गई मौत 
मशरक थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मृतकों में मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर गांव के स्व रत्न साह के पुत्र रामचन्द्र साह (65), गोपालगंज जिले के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव निवासी स्व रविन्द्र नाथ सिंह के पुत्र दिनेश सिंह (52), पिरामिड साह के पुत्र सुधीर कुमार (14), कपिलदेव साह के  पुत्र लालबाबू साह (45) तथा एकडेरवा गांव निवासी स्व कपिलदेव साह के पुत्र लालबाबू साह (45) शामिल हैं। राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल पर हादसा की यह तीसरी घटना - फोटो : अमर उजाला
नहर में वाहन गिरने की यह तीसरी घटना  
स्थानीय लोगों का कहना है कि आज की घटना पहली घटना नहीं है बल्कि इस नहर में वाहन गिरने की यह तीसरी घटना है। लोगों का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण यह घटना हो रही है। उन लोगों का कहना है कि इस पुल पर एक लम्बे समय से पुल के किनारे रेलिंग नहीं होने की वजह से इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जुलाई महीने में भी इसी पुल पर दो कारों की टक्कर हुई थी जिसमें एक कार पानी भरे नहर में जा गिरा था। उस समय कार में चार लोग सवार थे। घटना को देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत दौड़कर पानी में डूब रहे कार सवार लोगों को पानी से बाहर निकाला था। जबकि दूसरी घटना में एक ट्रैक्टर इस नहर में गिर गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें