लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के साथ गोपालगंज में तेज प्रताप यादव।
- फोटो : अमर उजाला
लालू-राबड़ी के साथ अपने ननिहाल गए थे तेज प्रताप यादव
वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव, लालू और राबड़ी के साथ दो दिन के गोपालगंज दौरे पर गए थे। लालू यादव, राबड़ी और तेज प्रताप यादव के साथ सेलार गांव (राबड़ी देवी का मायका) पहुंचे थे। यहां लोगों काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोग स्वागत में खड़े थे। इसी दौरान तेज प्रताप ने अपने बगल में खड़े शख्स को कॉलर पकड़ते हुए धक्का दे दिया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
व्यवस्था देखने के लिए साधु यादव ने भेजा था
इधर, सूत्रों की मानें तो जिस युवक (सुमंत यादव) को तेज प्रताप ने धक्का दिया, वह पूर्व मुख्यमत्री राबड़ी देवी के भाई साधु यादव के साथ रहता था। साधु यादव दिल्ली में हैं। साधु यादव ने सुमंत यादव को भेजा था, ताकि लालू-राबड़ी के आगमन पर किसी तरह की परेशान न हो। सुमंत यादव व्यवस्था देखने आए थे। कहा यह भी जा रहा है कि लालू परिवार साधु यादव से नाराज है। शायद इसलिए भी सुमंत यादव को देख तेज प्रताप यादव गुस्से में आ गए हों और ऐसा कर दिया।