फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पंचायत भवन में दुष्कर्म, अंतर्वस्त्र के साथ पुलिस को मिले सबूत; सरपंच से न्याय मांगने पहुंची थी महिला

Sun, 23 Feb 2025 05:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

हिलसा एसडीपीओ-2 रंजन कुमार ने बताया कि महिला पति से झगड़ा के बाद वह सरपंच के घर पर न्याय की गुहार लेकर पहुंची थी। इसके बाद सरपंच उसे पंचायत भवन लेकर गया। वहां पर सरपंच ने जो किया वह चौंकाने वाला है...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के तेल्हाड़ा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। न्याय की गुहार लगाने पंचायत भवन पहुंची महिला का दुष्कर्म हुआ है। यह हैवानियत किसी और ने नहीं बल्कि सरपंच ने की। इतना ही नहीं रात भर पंचायत भवन में गंदा काम करने के बाद उसने पीड़िता को धमकी भी दी। महिला अपने घर पहुंची और परिवारवालों को सारी बात बताई तो सबलोग दंग रह गए। घरवाले फौरन पुलिस के पास गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद एफएसएल टीम के साथ पंचायत भवन पहुंची। यहां से अंतर्वस्त्र समेत कई सबूत को इकट्ठा किया गया। को बरामद किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही
मामले का खुलासा होने के बाद सरपंच मंटू कुमार गांव छोड़ फरार हो गया है। हिलसा एसडीपीओ-2 रंजन कुमार ने बताया कि महिला द्वारा बताया गया कि पति से झगड़ा के बाद वह सरपंच के घर पर न्याय की गुहार लेकर पहुंची थी। सरपंच ने यह कहते हुए महिला को अपने साथ कार्यालय ले गया कि घर पर झगड़ा का सुलह नहीं हो सकेगा। इसके बाद सरपंच ने अपने कार्यालय में ही महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में कांड अंकित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं महिला को मेडिकल के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।

सरपंच के पास झगड़े का निपटारा करने के लिए पहुंची पुलिस
25 साल की महिला ने पूछताछ में बताया कि शनिवार की शाम पति से झगड़े के बाद सरपंच के पास झगड़े का निपटारा करने के लिए पहुंची थी। तभी सरपंच उसे अपने साथ लेकर पंचायत सरकार भवन चला गया। उसने कहा कि अभी रात्रि में तुम यहीं पर रुक जाओ कल झगड़ा का निपटारा कर देंगे। इसी बीच रात में ही महिला के साथ सरपंच ने दरिंदगी की। पीड़ित महिला ने कहा कि सरपंच ने उसे मुंह न खोलने की धमकी भी दी थी। कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसकी जान चली जाएगी। हालांकि, किसी तरह से महिला वहां से निकलकर बाहर आई और घर वालों को आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें