फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मातम में बदली शादी की खुशियां, भीषण सड़क हादसे में पिता की मौत, आठ दिन बाद थी बेटी की शादी

Mon, 01 Jul 2024 08:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने आगजनी भी की। लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन जुट गई।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिला के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुकुलपुर एनएच 30 फोर लेन पर कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। वही दो महिलाएं घायल हो गईं। मृतक की पहचान दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुकुलपुर गांव निवासी सुभाष यादव के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात है कि आठ दिन बाद सुभाष यादव की बेटी की शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल थी। अचानक सुभाष यादव की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे
वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने आगजनी भी की। लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन जुट गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार में सवार चार लोगों में दो महिलाएं घायल हो गईं। इन्हें नेशनल हाइवे के पेट्रोलिंग पार्टी के एम्बुलेंस से इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
पीछे से अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी
बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग नवादा जिला के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद से कार अनियंत्रित होकर रोड के नीचे गड्ढे में पलट गई।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सुभाष यादव ऑटो ड्राइवर थे। जैसे ही ऑटो पर बैठे वैसे ही पीछे से अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सबसे बड़ी बात है की अशोक यादव तीसरी बेटी की सादी इसी महीने के नौ तारीख को होनी थी, वही घटना के सूचना मिलते ही परिवार वालो में कोहराम सा मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें