फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बेगूसराय में बस ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनों की मौत; विरोध में सड़क पर बवाल करने लगे लोग

Tue, 18 Apr 2023 11:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Road Accident : दोनों युवक बाइक से बाजार की ओर जा रहे थे। घर वालों से कहा था कि जल्दी लौट आउंगा। अचानक मेन रोड पर तेज रफ्तार बस की चपेट में आए गए। हादसे के बाद लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए। गुस्साए लोग जमकर बवाल करने लगे।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवक को कुचल दिया। इससे दोनों घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों ममेरे-फुफेरे भाई थे। घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर, मौत से नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और जमकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ हंगामा करने लगा। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह गांव के पास की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाने में जुटी है। स्थानीय लोगों बस चालक की गिरफ्तार की मांग करने लगे।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवक अपने बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर रहा था। तभी तेज रफ्तार बस ने सवार दोनों युवक को कुचल दिया। इससे दोनों युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस बात से नाराज लोगों ने बेगूसराय बीरपुर संजात पथ को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा करने लगे। मृतक युवक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र मलहडीह गांव के रहने वाले शिवम कुमार और नितेश कुमार के रूप में हुई।

बस चालक की तलाश में छापेमारी 
लोगों का कहना है कि इस रोड पर लगातार हादसे होते रहते हैं। बाइक सवार युवकों को पुलिस ने कुचल दिया और बस चालक फरार हो गए। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। पुलिस का कहा है कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बस चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जार ही है। मामले में आगे की कार्रवाई जा रही है। लोगों से अपील है कि सड़क पर प्रदर्शन न करें। इससे विधि व्यवस्था बाधित होती है। घटना के बाद परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें