मुजफ्फरपुर में शनिवार देर रात को राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने कार्यकर्ताओं के साथ सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साथ विधानसभा की निवेदन समिति की उप समिति दो सदस्य भी मौजूद थे। राजद मुकेश रोशन ने कहा कि सदर अस्पताल की हालत बद से बदतर हो गई है। मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है। विधायक ने अस्पताल कर्मियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि यह सदर अस्पताल है या तबेला? अब इसकी लचर व्यवस्था को लेकर पूरी रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंपेंगे और लापरवाह चिकित्सक व कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
फैली गंदगी बीमारी को बढ़ावा दे रही है
राजद विधायक ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल का हाल बेहाल है। जलजमाव और गंदगी के कारण मरीज और तीमारदार परेशान हैं। इतना ही नहीं अस्पताल में मरीज को कोई भी न तो देखने वाला है न ही पूछने वाला। इसलिए वह अब विधान सभा में इस बात को उठाएंगे और करवाई भी करवाएंगे। राजद विधायक ने कहा कि ICU में AC ठीक से काम नहीं कर रहा था। वही जनरल वार्ड में फैली गंदगी बीमारी को बढ़ावा दे रही है। अस्पताल के बाहरी परिसर में जल जमाव और गंदगी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।
राजद विधायक मुकेश रौशन ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
वार्ड के अंदर ही कूड़ेदान बना दिया गया है
राजद विधायक मुकेश कुमार रौशन ने कहा कि अस्पताल की हालत ऐसी है जैसे मानों कोई किसी को पूछने वाला नहीं है। वार्ड के अंदर ही कूड़ेदान बना दिया गया है। गंदगी नहीं फैलाने का बोर्ड लगा दिया गया है लेकिन हर तरफ गंदगी फैली हुई है। यही नहीं बल्कि इस दौरान में भी वार्ड में मरीज का न तो बेड सही है न ही कोई चिकित्सक। रोस्टर नाम की कोई चीज नहीं है तो ऐसे में मरीज का कोई क्या इलाज करेंगे।
सिविल सर्जन, डीपीएम सहित कई अधिकारी गायब दिखे
वहीं राजद विधायक विधायक, शेखपुरा विजय कुमार सम्राट ने कहा कि ICU मरीजों के बनाई तो गई है लेकिन यहां का AC काम नहीं करता है। पंखा के सहारे मरीज जी रहे हैं। किस स्थिति में मरीज है उसको देखने के लिए न कोई चिकित्सक है न कोई पारा मेडिकल स्टाफ, बस दो स्टाफ और एक चिकिस्तक की बदौलत पूरा सदर अस्पताल को चलाया जा रहा है। यह बेहद गंभीर मामला है और इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यही नहीं निरीक्षण के दौरान में भी सिविल सर्जन, डीपीएम सहित कई अधिकारी गायब दिखे। किसी को कोई भी देखने वाला नहीं है। हमने इसकी पूरी रिपोर्ट बनाई है और इस मामले में मैनेजर हेल्थ मैनेजर और सर्विस देने वाली एजेंसी के खिलाफ में कार्रवाई की जाएगी।