तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट्स की तस्वीरें।
- फोटो : सोशल मीडिया।
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे, बिहार के नीतीश कुमार सरकार के पूर्व मंत्री और हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव की पहचान एक सोशल मीडिया स्टार के रूप में भी है। सोशल मीडिया के चार अकाउंट पर ही उनके 31 लाख 49 हजार फॉलोअर्स हैं। इनमें दो फेसबुक, एक-एक एक्स और इंस्टाग्राम के अकाउंट शामिल हैं। तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट्स से शनिवार को उनकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर सामने आई थी। युवती से संपर्क नहीं होने के कारण अमर उजाला ने उनकी मर्यादा का ख्याल रखते हुए वह तस्वीर नहीं प्रकाशित की। लेकिन, बात इतनी ही नहीं रही। ओरिजिनल हो या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी या फिर हैक कर डाली गई तस्वीर, तेज प्रताप यादव की कथित गर्लफ्रेंड की कई तस्वीरें अब तक सामने आ चुकी हैं। कई तस्वीरों में तो वह बाकायदा हिंदू धार्मिक त्योहार मनाते हुए सिंदूर से सजी हुई भी हैं। तेज प्रताप यादव ने तस्वीर वायरल होने के बाद कहा था कि उनके अकाउंट को हैक करके लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार की सभी धूमिल करने के लिए फोटो शेयर की गई है।
कथित गर्लफ्रेंड के फोटो को लोग खूब सर्च कर रहे लोग
इधर, सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड के फोटो को लोग खूब सर्च कर रहे हैं। कुछ समय के लिए यह ट्रेंड भी करने लगा था। अब तक तेज प्रताप यादव के कथित गर्लफ्रेंड की आठ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट हो चुकी हैं। वायरल हो रही दूसरी और तीसरी तस्वीर में कथित गर्लफ्रेंड तेज प्रताप यादव के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। वहीं चौथी और पांचवी तस्वीर करवा चौथ की लग रही है। छठी और सातवीं तस्वीर में जो युवती दिख रही है उसकी मांग में सिंदूर भरा हुआ है। इससे यह बताने की कोशिश की गई है कि युवती शादीशुदा है। हालांकि तेज प्रताप यादव के समर्थकों का कहना है कि यह फंसाने और छवि खराब करने की साजिश है। किसी युवती की तस्वीर के साथ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की है। उसे तेज प्रताप यादव यादव की कथित गर्लफ्रेंड और पत्नी तक बताने की कोशिश की है। यह गलत है।
तेज प्रताप यादव बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश है
इधर, तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट कहा है कि मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को
हैक एवं मेरी तस्वीर को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और
बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वह सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें।