फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सोशल मीडिया की वायरल तस्वीर पर आया तेज प्रताप का बयान, कहा- बदनाम करने के लिए मेरी आईडी हैक की गई

Sun, 25 May 2025 05:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : राजद विधायक तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया गया था, जिसकी खूब चर्चा हुई। अब तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट पर फिर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा है कि उनका अकाउंट हैक किया गया है। फिर वजह भी बताई।
विज्ञापन
तेज प्रताप यदव के सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल हुआ पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया (फेसबुक) अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें तेज प्रताप यादव के एक लड़की के साथ रिलेशन में होने का दावा किया गया। दावा यह भी है कि वह दोनों एक-दूसरे को 12 साल से जानते हैं। एक-दूसरे से प्यार करते हैं। अब इस पोस्ट की चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को खूब शेयर कर रहे हैं। हालांकि, यह पोस्ट तेज प्रताप यादव के अकाउंट से डिलीट हो चुकी है। लेकिन, सियासी गलियारे से लेकर आम युवाओं के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते हैं इस इस पोस्ट में क्या लिखा था...

विज्ञापन


जानिए, क्या लिखा था सोशल मीडिया पोस्ट में
शनिवार शाम को तेज प्रताप यादव के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से अकाउंट से पोस्ट शेयर किया गया। इसमें तेज प्रताप एक लड़की के साथ दिख रहे थे। इसमें लिखा गया था कि मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम ******* है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं....? इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने कहा- हमारी सरकार बनी तो लागू होगी डोमिसाइल नीति; भाजपा बोली- यह राज्य हित में नहीं
विज्ञापन


विज्ञापन

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया पोस्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
तेज प्रताप बोले- हैक हो गई मेरी आईडी
फेसबुक पर अपने पोस्ट के वायरल होने के कुछ ही समय बाद तेजप्रताप यादव ने एक्स पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। इसकी जानकारी खुद तेजप्रताप ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट पर दी है। इस मामले पर तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट पर फिर एक और पोस्ट किया गया है, जिसमें यह कहा गया है कि ये सब उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है। उन्होंने लिखा है - "मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें..."

17 मई को मालदीव ट्रिप पर गए थे तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव के अकाउंट से उक्त पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उनके समर्थकों ने लिखा कलेजा हो तो तेजू भैया जैसा। आखिरकार उन्होंने सच जनता के सामने रख ही दिया। किसी ने लिखा कि अभी उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल ही रहा है। ऐसे में यह पोस्ट कई सवाल खड़े करता है। दरअसल, तेज प्रताप यादव अभी मालदीव ट्रिप पर गए थे। उन्होंने 14 मई को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से मालदीव ट्रिप पर जाने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने उन्हें 17 मई से 23 मई तक एक सप्ताह के लिए मालदीव जाने की अनुमति दी थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें