छठ महापर्व के बाद प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ देखी जा रही है।
- फोटो : अमर उजाला।
बिहार में लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा करने के बाद परदेस लौटने वालों को परेशानी हो रही है। देखिए, स्पेशल ट्रेनों में गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे किस श्रेणी में सीट-बर्थ की उपलब्धता है और कितनी। पूरी सूची एक जगह है। भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन (02831) में 26 नवंबर को स्लीपर या सेकंड क्लास में 7 सीट खाली है। 27 नवंबर को थर्ड एससी 23 और स्लीपर या सेकंड क्लास में 84 सीट खाली है। 28 नवंबर को सेकंड एसी में 7, थर्ड एसी में 66 और स्लीपर या सेकंड क्लास में 237 सीट खाली है। 29 नवंबर को सेकंड एसी में 6 सीट, थर्ड एसी में 87 सीट और स्लीपर या सेकंड क्लास में 303 सीट खाली है। 30 नवंबर को थर्ड एससी में 20 सीट और स्लीपर या सेकंड क्लास में 247 सीट खाली है।
एसी चेयरकार में 994 सीट खाली
नई दिल्ली छठ पूजा एसी स्पेशल ट्रेन (04017) में एसी इकोनॉमी क्लास या या एसी चेयरकार में 994 सीट 28 नवंबर को खाली है। वहीं पुणे छठ पूजा स्पेशल ट्रेन (01422) में 6 दिसंबर को 653 सीट स्लीपर या सेकंड क्लास में खाली है। न्यू तिनसुकिया स्पेशल फेयर छठ पूजा ट्रेन (05973) में 28 नवंबर को सेकंड एसी में 15, थर्ड एसी में 104 सीट खाली है।
एसी इकोनॉमी क्लास 56 सीट खाली है
साहेबगंज स्पेशल छठ पूजा ट्रेन (03236 ) थर्ड एसी में 46 और एसी इकोनॉमी क्लास 56 सीट खाली है। वहीं नई दिल्ली त्योहार स्पेशल ट्रेन (02249) में 28 नवंबर को फर्स्ट एसी में 2, सेकंड एसी में 237, थर्ड में 376 सीट खाली है। इसी ट्रेन में 30 नवंबर को फर्स्ट एसी में 6, सेकंड एसी में 271, थर्ड में 393 सीट खाली है।