Katihar News : आक्रोशित लोगों ने फलका अस्पताल और थाना परिसर में पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की।
कटिहार में अपराधियों ने सरेआम प्रखंड प्रमुख के पति और उनके स्टाफ को गोली मार दी। मंगलवार रात वह अपने गिट्टी-बालू की दुकान पर बैठे थे। इसी बीच बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंच गए। अपराधियों ने दुकान पर चढ़कर प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह के पति कंचन मंडल को आंख में गोली मार दी। उनके स्टाफ मिट्ठू ने विरोध किया तो उनको भी गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना के विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने फलका-कुरसेला स्टेट हाइवे 77 को जाम कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की
आक्रोशित लोगों ने फलका अस्पताल और थाना परिसर में पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। उन्होंने हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कटिहार एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। कटिहार एसपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम में भेज मामले की अनुसंधान शुरू कर दी है।
पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करे
ग्रामीणों का कहना है कि कंचन मंडल का फलका प्रखंड के अमरपुर में गिट्टी बालू का दुकान पर बैठे थे। तीन अपराधी ने आकर तीन और चार फायरिंग करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और मामले को गंभीरता से ले। पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करे।