प्रशांत किशोर ने कहा कि साल 2015 में बिहार के लोगों ने इनको वोट किया था 2017 में ये आदमी लोगों को ठग करके भाग गया। आप बिहार के लोग फिर वोट कीजिएगा फिर ये आदमी आपको ठग कर भागेगा, लिखकर रख लीजिए।
देश के उच्च सदन यानी राज्यसभा में दिल्ली अध्यादेश पर चर्चा होनी है। इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों में दो फाड़ हो गए हैं। इसको लेकर नीतीश कुमार की पार्टी यानी जदयू ने व्हिप जारी कर दिया है। सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या इस पर राज्यसभा के उपसभापति का स्टैंड पार्टी लाइन के हिसाब से होगा या फिर कुछ और होगा। इसी बीच, जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर लोगों को राजनीति की थोड़ी-बहुत समझ है तो जो कानून देश में बनता है वो लोकसभा और राज्यसभा में पास होता है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने NDA छोड़ दिया है तो इस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे?
प्रशांत किशोर ने पूछा कि राज्यसभा में आज उपसभापति कौन है? आज कोई नीतीश कुमार से पूछ नहीं रहा है कि राज्यसभा का उपसभापति कौन है? हरिवंश जी हैं, हरिवंश कौन हैं? हरिवंश नीतीश कुमार की पार्टी के हैं। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार ने NDA छोड़ दिया है तो इस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे हैं। उन्हें राज्यसभा सांसद के पद से हटाते क्यों नहीं है? प्रशांत किशोर ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा से मिलीभगत करके हरिवंश से बिल पास करवाने में लगे हैं और बिहार में महागठबंधन बनाकर ठगने का उपाय कर रहे हैं।
आप मुझ पर तीन साल भरोसा कीजिए स्थिति बदलकर रख दूंगा
प्रशांत किशोर ने कहा कि साल 2015 में बिहार के लोगों ने इनको वोट किया था 2017 में ये आदमी लोगों को ठग करके भाग गया। आप बिहार के लोग फिर वोट कीजिएगा फिर ये आदमी आपको ठग कर भागेगा, लिखकर रख लीजिए। मैं उनके साथ रहा हूं मुझसे ज्यादा उन्हें कोई नहीं जानता। आप जिनके साथ 30 सालों से हैं आप मुझ पर तीन साल भरोसा कीजिए स्थिति बदलकर रख दूंगा।