फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: मुर्गी फार्म में सो रही बुजुर्ग महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; इलाके में फैली सनसनी

Fri, 28 Jul 2023 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News: नौतन थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह अपने मुर्गी फार्म पर सोई हुई थी। यह घटना नौतन थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतन थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में अपने मुर्गी फार्म सोई थी। इसी बीच रात में अपराधियों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान गोपालगंज जिले के हथूवा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी नथुनी राय की पत्नी नंदू लारी कुंवर (85) बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया है।

मुर्गी फार्म बना जान का काल
नौतन थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में स्थित मुर्गी फार्म पर बुजुर्ग महिला की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद मृतका के बेटे धनंजय राय ने बताया कि मुर्गी फार्म को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। बार-बार मुर्गी फार्म बंद करने के लिए धमकियां मिल रही थीं। जान से मार देने की धमकी पहले भी कई बार मिल चुकी है। उसने बताया कि मां रोज की तरह अपने मुर्गी फार्म पर सोई थी। तभी उन लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि जब ग्रामीण मुर्गी फार्म की तरफ निकले तो देखा कि एक महिला मृत पड़ी हुई है। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। वहीं, इस पूरे मामले पर नौतन थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें