फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : प्रशांत किशोर ने किसे बताया बिहार का इकलौता ज्ञानी; PK ने ललन सिंह के बारे में यह क्या कह दिया

Thu, 24 Aug 2023 02:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

प्रशांत किशोर ने कहा- गांव-गांव का बच्चा-बच्चा इस बात को समझ रहा है और कहता है कि नीतीश कुमार को सिर्फ मुख्यमंत्री बनने से मतलब है और वो बनने जो सहयोगी हैं वो ठीक है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर निशाना साधा है। PK ने कहा कि ललन सिंह का लोकसभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति वक्तव्य सुन लीजिए, तो आपको लगेगा कि ये आदमी पहले आरती कर रहे थे, जब सरकार में थे, मंत्री बनना चाह रहे थे और आज इनको कमी दिख रही है। वैसे भाजपा वालों के पास इस मुद्दे पर जवाब देने वालों की कमी नहीं है। लेकिन, मैं बता दूं कि जरा ललन सिंह का पूर्व में लोकसभा और लोकसभा के बाहर प्रधानमंत्री के प्रति वक्तव्य को सुन लीजिए। 

विज्ञापन




ललन ने कहा था- भाजपा की सरकार आई तो देश में नरेंद्र मोदी संविधान होगा
दरअसल, ललन सिंह ने कहा था कि 2024 में बीजेपी की सरकार आई तो देश में नरेंद्र मोदी संविधान होगा। इसके बाद सियासी गलियारे में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। अब प्रशांत किशोर से मीडिया ने इस मामले में सवाल पूछा तो उन्होंने ललन सिंह पर निशाना साधा। 

पीके ने कहा- बिहार में सिर्फ एक ही ज्ञानी बच गए हैं
मुजफ्फरपुर के सकरा में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आज की तारीख में नीतीश कुमार की एक ही प्राथमिकता रह गई है कि किसी प्रकार मुझे मुख्यमंत्री बनना है। मैं तो इतने दिनों से बिहार में चल रहा हूं। गांव-गांव का बच्चा-बच्चा इस बात को समझ रहा है और कहता है कि नीतीश कुमार को सिर्फ मुख्यमंत्री बनने से मतलब है और वो बनने जो सहयोगी हैं वो ठीक है। जो सहयोगी नहीं हैं उनके शब्दों में उसे कोई ज्ञान नहीं है। क्योंकि बिहार में सिर्फ एक ही ज्ञानी बच गए हैं, वो हैं नीतीश कुमार। इस बात को हमको मानना पड़ेगा कि कुर्सी पर बने रहने का उनको ज्ञान है। चाहे जनता का समर्थन हो या न हो, जनता उनको वोट करे या न करे। जनता चाहे वोट कांग्रेस, राजद, भाजपा या निर्दलीय को करे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। इतना ज्ञान नीतीश कुमार को है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें