फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamui: आसमानी बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ का लिया था आसरा

Thu, 24 Aug 2023 02:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

अचानक आई बारिश से बचने के लिए दोनों युवक बरगद के पेड़ के नीचे ठहर गए। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरने से दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को ठनका गिरने से सड़क किनारे पेड़ के पास खड़े दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित डुड्डी गांव निवासी अशोक मंडल के 20 वर्षीय पुत्र मनिश कुमार और उमेश मंडल के 21 वर्षीय पुत्र निक्की कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने सिकंदरा थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर दोनों युवक अपने गांव से बाइक पर सवार होकर समरसेबल का स्टाटर बनवाने सिकंदरा बजार आ रहा था। तभी सिकंदरा लखीसराय मुख्य मार्ग के लोहंडा गांव के पास पहुंचते ही तेज बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए दोनों युवक लोहंडा गांव के पास बरगद पेड़ के नीचे छिप गए। उसी दौरान बिजली चमकी और अचानक वज्रपात हो गया। दोनों युवक वज्रपात के चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। साथ ही मृतक दोनों युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें