फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: चार पुलिसकर्मियों को पीट-पीट कर किया लहूलुहान; शराब के लिए छापेमारी करने पहुंची टीम पर हमला

Thu, 22 Aug 2024 03:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar Police: बेतिया में शराब के लिए छापामारी करने के लिए गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर शिवराजपुर गांव में शराब माफियाओं के घर पर छापेमारी करने गई। जैसे ही शराब माफियाओं के घर पर पुलिस की टीम पहुंची, वैसे ही शराब माफिया और उसके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से घंटों मारपीट होती रही।

विज्ञापन


इस हमले में एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची नौतन पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले गई। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। आरोपी के साथ साथ सभी गांव वाले घर छोड़कर फरार है। गांव मे सन्नाटा पसरा हुआ है।

उत्पाद विभाग अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम शिवराजपुर गांव में छापेमारी करने गई थी। उसी दौरान शराब तस्कर और उसके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, जिसमें चार पुलिसकर्मी कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। उन्होंने बताया की किसी भी सूरत में आरोपियों को नहीं बक्शा जायेगा। बहुत ही जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें