फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Bihar : आज मधुबनी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 13500 करोड़ की किन किन परियोजनाओं की देंगे सौगात

Thu, 24 Apr 2025 08:15 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री आज बिहार आ रहे हैं, जहां वह 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास  करते हुए राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरूवार को बिहार जिले के मधुबनी आयेंगे और सुबह करीब 11:45 बजे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। पीएम आज 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास  करते हुए राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर पीएम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को मान्यता देने और प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Amrit Bharat Express: बिहार से देश को तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे पीएम मोदी; जानिए, शेड्यूल


प्रधानमंत्री बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ में लगभग 340 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एक एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र और रेल अनलोडिंग सुविधा की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिजली के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए बिहार में 1,170 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत 5,030 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहरसा और मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस, जयनगर और पटना के बीच नमो भारत रैपिड रेल और पिपरा और सहरसा तथा सहरसा और समस्तीपुर के बीच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वह सुपौल पिपरा रेल लाइन, हसनपुर बिथान रेल लाइन और छपरा और बगहा में दो 2-लेन रेल ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम खगड़िया-अलौली रेल लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी में सुधार होगा और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास होगा।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -School Time: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का बदला समय, डीएम ने जारी किये आदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत बिहार के 2 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को लगभग 930 करोड़ रुपये के सामुदायिक निवेश कोष के लाभ वितरित करेंगे। इतना ही नहीं पीएम पीएमएवाई-ग्रामीण के 15 लाख नए लाभार्थियों को भी स्वीकृति पत्र सौंपेंगे और देश भर के 10 लाख पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को किस्तें जारी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार में 1 लाख पीएमएवाई-जी और 54,000 पीएमएवाई-यू घरों के गृह प्रवेश को चिन्हित करते हुए कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें