Bihar : पुलिस के द्वारा पिटाई करने का मामला अक्सर देखने को मिलता है। आज फिर ऐसा ही मामला हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाये, तो पुलिस ने भी कुछ आरोप लगाये। सड़क जाम और आगजनी के बाद मामला शांत हुआ।
किशनगंज में पुलिस के खिलाफ लोगों ने जमकर हंगामा किया है। लोगों का कहना है कि वाहन चेकिंग के दौरान बासबारी चौक के पास पुलिस ने लोगों के साथ मारपीट की है। घटना गर्भांडांगा थाना क्षेत्र के बासबारी चौक के पास की है।
पीड़ित लोगों का कहना है कि घटना बुधवार रात्रि की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने गर्भांडांगा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर आगजनी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक लड़के को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पीट दिया है। इस तरह की घटना इलाके में अबतक तीन बार हो चुकी है। घटना से भड़के लोगों का कहना है कि पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। वाहन जांच के दौरान किसी बात को लेकर पुलिस ने उसे थप्पड़ जड़ दिया, जिससे स्थानीय लोग भड़क गये। घटना के बाद अब लोगो में काफी आक्रोश है और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे है।
इस संबंध में गरवनडेंगा थाना के थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान युवक पुलिस से बदतमीजी करने लगा और अजीब तरीके से बात करने लगा। जिसके बाद हम लोग दूसरे चौक पर चेकिंग करने चले गए। बाद में हंगामा करने की जानकारी मिली, जिसके बाद जियापोखर और गरवनडेंगा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भड़के लोगों को किसी तरह शांत कराया। इधर स्थानीय लोगों ने वाहन चेकिंग के बहाने पुलिस की कथित अमानवीय हरकत पर कंट्रोल करने की मांग कर रहे है।