फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Loot Live : भोजपुर के बैंक लूट की घटना सीसीटीवी में कैद, 4 मिनट में लूट लिए थे 16 लाख रुपये

Wed, 06 Dec 2023 08:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar : बैंक लूटरों की घेराबंदी करने के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस इस मंशा में थी कि अपराधी बैंक के अंदर हैं और आज पुलिस उनका इनकाउंटर करेगी। लेकिन अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ बैंक लूटते अपराधियों की करतूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में दिन दहाड़े एक्ससिस बैंक से हुए 16 लाख लूट मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोड़ पर स्थित एक्सिस बैंक में दिन दहाड़े अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया था। शहर के बीचों बीच रिहायसी इलाके में स्थित बैंक से अहले सुबह ही 10:17 मिनट पर अपराधी बैंक के अंदर प्रवेश किये और महज 4 मिनट के अंदर ही बैंक कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर 16 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। भोजपुर एसपी समेत कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच अपराधियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर के प्रयास में थी लेकिन पुलिस को चकमा देकर अपराधी इससे पहले ही बैंक लूट की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के बाहर अपराधियों की घेराबंदी करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
4 मिनट में ऐसे दिया घटना को अंजाम 
बैंक कर्मियों के अनुसार 10:17 मिनट पर पांच अपराधी एक साथ बैंक में घुसे। उन अपराधियों में दो मास्क लगाये थे, जबकि तीन अपराधी बिना मास्क के थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता पांचों अपराधियों ने हथियार निकालकर बैंककर्मियों पर तान दिये। सबसे पहले सभी बैंककर्मियों का मोबाइल उन अपराधियों ने छीन लिये और फिर उन्हें पैंट्री रूम में बंद कर दिया। इतनी घटना महज डेढ़ मिनट में पूरी की गई। फिर उनमें से कुछ अपराधियों ने कैश काउंटर पर ग्राहकों के द्वारा जमा किए गये 16 लाख रुपये उठा लिए। अब अपराधी बैंक के प्रबंधक को धक्का मुक्का करते हुए स्ट्रांगरूम की ओर ले जाने लगे, तभी अलार्म बज गया और अपराधी वहां से फरार हो गए। जाते जाते उन अपराधियों ने बैंक में बाहर से ताला लगाते हुए फरार हो गये। पुलिस उसी ताला को देखकर कंफ्यूज हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें