नदी किनारे क्षतिग्रस्त पिकअप वैन।
- फोटो : अमर उजाला
मरने वालों की पहचान
- भोजपुर जिले के शाहपुर निवासी चंद्रमा गौड़ की पत्नी चंद्रवती देवी
- भोजपुर जिले के बिहियां निवासी माधव गौड़ की पत्नी तेतरा देवी
- बक्सर जिले के कृष्णा ब्रह्म इलाका निवासी स्व. चंद्रिका गौड़ की पत्नी परमेशवरा देवी
- बक्सर जिले के डुमरावं निवासी शिवनारायण गौड़ की पत्नी मीरा देवी
चार पहिया वाहन के परिचालन पर रोक है
घटना के बाद स्थानीय ने सवाल उठाया कि वन विभाग द्वारा चार पहिया वाहन से गुप्ता धाम तीर्थ स्थान जाने पर रोक लगाई दी गई थी। लेकिन कुछ दिन पूर्व ही चार पहिया वाहनों के प्रवेश की अनुमति वन विभाग के द्वारा दी गई है। जब इसके पूर्व में भी गायघाट के समीप कई दुर्घटनाएंहुई है लेकिन वन विभाग द्वारा चार परिवार वाहनों की अनुमति देना एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। फिलहाल मौके पर रोहतास पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं और लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है।