फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में अतिक्रमण हटाने बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस को लोगों ने पीटा; मजिस्ट्रेट के सामने ही हुआ हमला

Mon, 11 Dec 2023 01:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Attack on Police Vaishali: वैशाली में जमीन अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस बल पर लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। लाठी, डंडे और पत्थर से हुए हमले में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
 
विज्ञापन
महुआ थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस बल पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर मंगरू चौक के नजदीक स्थानीय लोगों द्वारा वैशाली पुलिस से मारपीट करने का मामला सामने आया है। यहां भारी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने ईंट, डंडे और पत्थर से पुलिस पर हमला करते दिखे, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी है।

विज्ञापन




दरअसल, महुआ थाना पुलिस कोर्ट के आदेश पर मुकुंदपुर मंगरू चौक के पास जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने बुलडोजर लेकर और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। वहीं, ईंट और डंडे से पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी इधर-उधर भागते भी दिखे। यह पूरा विवाद मुकुंदपुर चौक रमेश उपाध्याय और राम पासवान के बीच लगभग 30 वर्षों से चला आ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के बाद भारी संख्या में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। यहां कुछ हद तक तो पुलिस ने दखल दहनी करा दी, लेकिन अभी भी थोड़ा बचा हुआ है। इसी दौरान राम पासवान के समर्थक और परिवार वालों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी इधर-उधर भागते दिखे। पूरे दखल दहनी के सिलसिले में कोर्ट के आदेश पर मौके पर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी। यहां आसपास के लोग भी भारी संख्या में मौके पर देखने के लिए मौजूद थे।



कोर्ट ने वादी रमेश उपाध्याय के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया था कि जल्द से जल्द जमीन को अतिक्रमण मुक्त करके रमेश उपाध्याय के दखल दहनी करे। इसके बाद महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और दखल दहनी करने की कार्रवाई कर रही थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें