फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat : पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत का इस स्टेशन पर मिला ठहराव; जानें आते-जाते समय कब रुकेगी

Thu, 29 Feb 2024 08:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : जहानाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब दानापुर मंडल के जहानाबाद स्टेशन पर पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22349/22350) का भी ठहराव होगा। जानिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के वहां पहुंचने का क्या है समय।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दानापुर मंडल के जहानाबाद स्टेशन पर अब पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22349/22350) का ठहराव होगा।इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी। इस संबंध में उन्होंने बताया कि पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22349/22350) का फिलहाल प्रायौगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 22349 पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस एक मार्च से 07.34 बजे जहानाबाद स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 07.36 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 21.25 बजे जहानाबाद स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 21.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन

 
                                                   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें