पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान।
- फोटो : अमर उजाला
पटना-जयपुर-गुवाहाटी और गुवाहाटी-पटना-जयपुर की फ्लाइट अब एक दिसंबर से चलेगी। यह फ्लाइट आज से चलने वाली थी। एक दिसंबर से चलने वाली फ्लाइट की टिकट की अब तक बुकिंग शुरू नहीं हुई है। एयरपोर्ट सूत्राें की मानें तो है कि विमान की उपलब्धता हाेने के बाद ही बुकिंग शुरू की जाएगी। इधर, पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने 41 जोड़ी फ्लाइट का विंटर शिड्यूल जारी किया है। 29 अक्टूबर यानी आज से यह शिड्यूल 30 मार्च 2024 तक लागू रहेगा।
14 दिसंबर तक ही यह विमान सेवा उपलब्ध
आने वाले दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार आने वाले यात्रियों पर इंडिगो और अन्य कंपनियों की नजर है। सूत्रों का कहना है कि इस साल 14 दिसंबर तक ही बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु, दिल्ली-पटना-दिल्ली, काेलकाता-पटना-काेलकाता और चंडीगढ़-पटना-भुवनेश्वर की विमान सेवा यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। दरसअल, ठंड के मौसम में कोहरा के कारण फ्लाइट प्रभावित होती है। इस कारण इन फ्लाइट की सेवा को करीब डेढ़ माह के लिए रोक दिया गया है। माैसम साफ हाेने के बाद यह चारों फ्लाइट 1 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएंगी।
दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर के बीच 13 जाेड़ी फ्लाइट
आज यानी 29 अक्टूबर को दिल्ली के लिए आखिरी विमान इंडिगाे का रात 9:20 बजे हाेगा। नए शिड्यूल में पटना से वाराणसी, प्रयागराज, भाेपाल, अमृतसर के लिए काेई फ्लाइट नहीं है। पटना-दिल्ली के बीच 13 जाेड़ी विंटर शिड्यूल में पटना से दिल्ली, मुंबई, काेलकाता समेत 16 शहराें के लिए फ्लाइट है। इनमें सबसे अधिक दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर के बीच 13 जाेड़ी फ्लाइट है।