फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की बोगी में अग्निशमन उपकरण लीक होने से हड़कंप, ट्रेन से कूदने लगे यात्री

Sun, 21 Jul 2024 01:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के इंजन से सटे तीसरे बोगी में अत्यधिक भीड़ थी। यात्री अग्निशमन यंत्र पर बैठ गए। दबने से उसकी गैस लीक होने लगी। इसके बाद अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जंक्शन के पास अचानक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रखा चार अग्निशमन यंत्र (फायर फाइटर) अचानक लीक होने लगा। लीक होते ही हड़कंप मच गया। ट्रेन में बैठे यात्री अचानक कूदने लगे। हालांकि, सूचना मिलते ही लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया और लीक हो रहे फायर फाइटर को बंद किया। घटना की सूचना मिलते ही मैकेनिकल विभाग समेत रेलवे के अधिकारी स्टेशन पहुंचे और मामले की जांच की सब ठीक-ठाक रहने के बाद ट्रेन को 10:30 बजे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया। ट्रेन दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी। फायर फाइटर लीक की घटना से लोगों को लगा कि आग लग गई है इसलिए वह इधर-उधर भागने लगे। 

विज्ञापन


यात्री ही बैठ गए थे अग्निशमन यंत्र पर
दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली 02565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी थी। ट्रेन में इंजन जोड़े जाने के बाद इसे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म से खुली की इंजन से तीसरे जेनरल बोगी में रखा फायरफाइटर अचानक लीक होने लगा। इस घटना को अगलगी समझ यात्री ट्रेन से कूदने लगे। हालांकि स्पीड कम होने के कारण किसी को चोट नहीं लगी थी। ट्रेन रुकने के बाद मामले की जांच करवाई गई तो पता चला कि अग्निशमन यंत्र पर ही एक यात्री बैठ गए थे। इस कारण वह लीक हुआ। 

डीआरएम बोले- कोई हताहत नहीं हुआ
डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के इंजन से सटे तीसरे बोगी में अत्यधिक भीड़ थी। यात्री अग्निशमन यंत्र पर बैठ गए। दबने से उसकी गैस लीक होने लगी। इसके बाद अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुए हैं। कोई ब्लास्ट नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा गया था ट्रेन कुछ देर रुकी फिर उसे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें