फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुहर्रम के जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, एसएसपी बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 12 Jul 2024 06:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

एससपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि जांच का जिम्मा सदर डीएसपी अमित कुमार को दिया गया है। कहा कि जांच के बाद दोषी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फिलिस्तीन का झंडा लहराता दिखा युवक। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया है। मुहर्रम को लेकर नुमाईसी खेलों का प्रदर्शन करने के दौरान नगर थाना क्षेत्र के क़िलाघाट मुहल्ले में युवक द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराते हुए वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह से झंडा लहराए जाने की पुष्टि जिला मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष के द्वारा की गई है।

विज्ञापन


झंडे को किया जब्त कर लिया गया
मुहर्रम के जुलुस में इस्लामिक झंडे के साथ फिलिस्तीन का झंडा लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल हो रहा है। फिलिस्तीन के झंडा के साथ समर्थन कर रहे युवक ने टीशर्ट पहन रखा है। दरभंगा ज़िला मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना खान ने की पुष्टि करते हुए कहा कि नजर पड़ते ही झंडे को किया जब्त कर लिया गया था। यह घटना मुहर्रम के पहले दिन मिट्टी लाने के रस्म के दौरान की है। 

एसएसी बोले- जांच कर कार्रवाई करें
इस मामले पर एससपी जगुनाथ रेड्डी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसकी जांच का जिम्मा सदर डीएसपी अमित कुमार को दिया गया है। एसएसपी ने कहा है कि जांच के बाद दोषी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें