फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी; आंधी में गिरे पेड़ की चपेट में आकर ससुर की मौत, दामाद की हालत ग

Sat, 19 Apr 2025 12:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: सत्यदेव बरनवाल बेटी की शादी को लेकर काफी खुश थे। सुबह होते ही वह सब्जी की खरीदारी करने मंडी चले गए। लेकिन, अचानक मौसम खराब हुआ और आंधी के कारण पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर नीचे गिरी। इसके बाद सबकुछ तबाह हो गया।  
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के भोरे बाजार शनिवार सुबह आई आंधी में पेड़ की बड़ी टहनी गिर जाने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं उनका दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी सत्यदेव बरनवाल की पुत्री अनु की बारात 20 अप्रैल यानी कल आने वाली थी। बारातियों के खाने के लिए की सब्जी खरीदने सत्यदेव बरनवाल अपने दामाद दीपक बरनवाल के साथ भोरे बाजार आए हुए थे। इसी बीच भोरे सब्जी मंडी में एक विशालकाय पेड़ की डाली सब्जी खरीद रहे ससुर और दामाद के शरीर पर गिर गई। जिससे सत्यदेव बरनवाल की मौत हो गई, वहीं दामाद दीपक गंभीर रूप से जख्मी है।
अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक को कार ने मारी टक्कर, दूसरा ट्रक की चपेट में आया
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
शादी की खुशियां मातम में बदली 
परिजनों का कहना है कि बेटी की डोली से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई। पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।सत्यदेव  शादी की तैयारी को लेकर सब्जी की खरीदारी करने भोरे आए थे। उन्हें क्या पता था कि जिस बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने निकले हैं, वही नहीं देख पाएंगे। शनिवार की सुबह आंधी आई और सब्जी मंडी में स्थित एक विशालकाय पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर ससुर और होने वाले दामाद के ऊपर गिर गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सत्यदेव की मौत की खबर को मिलते ही कोहराम मच गया है। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब शादी की तैयारी कौन करेगा। इस खबर को सुनकर सभी लोग गम में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें