फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तमंचा के बाद अब डांडिया के साथ नजर आये नीतीश के विधायक; जमकर थिरके, कहा - मैं हूं फायर एमएलए

Sun, 22 Oct 2023 01:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Dashahara 2023 : अस्पताल में पिस्टल लेकर जाने वाले दबंग विधायक हाथ में डंडिया लेकर जमकर थिरके। उन्होंने खुद को कलाकार बताकर लोगों के साथ जमकर डांस किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हूं फायर एमएलए। अब यह वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मंच पर झूमते जदयू विधायक गोपाल मंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के जदयू विधायक अपने तमंचा को लेकर काफी सुर्ख़ियों में थे। अब वही दबंग विधायक डांडिया के साथ नजर आये। यह मौका था दशहरा का जब उनके बिग डैडी रेस्टोरेंट में डांडिया का आयोजन किया गया था। इस मौके पर वह खूब झूमे और लोगों को इसका आनंद लेने को कहा। इस मौके पर गोपालपुर विधानसभा के दबंग और नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल हीरो बना ले पिया गाने पर जमकर डांस किए।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

डांडिया में थिरकते लोग - फोटो : अमर उजाला
तमंचा वाले दबंग विधायक ने कहा- मैं भी हूं कलाकार 
कार्यक्रम की शुरुआत होने से पहले गोपाल मंडल ने कहा कि किसी कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए फीता काटा जाता है या फिर दीप प्रज्ज्वलित किया जाता है लेकिन जब मैं मंच पर चढ़ गया तो समझ लीजिये कि कार्यक्रम का उद्घाटन हो गया इसलिए अब आपलोग जमकर डांडिया का मजा लीजिये। मैं भी एक कलाकार हूं इसलिए आप सब के साथ मैं भी इसकी मस्ती लूंगा। आपलोग के साथ रात भर मैं आपके साथ डांस करूंगा। गोपाल मंडल ह्जाथ में डंडिया लेकर जमकर डांस किए। इस दौरान उन्होंने अपनी कलाकारी का भी परिचय दिया।उन्होंने कहा कि अंगिका फिल्म खगड़िया वाली भौजी में मैंने खुद काम किया हूं, मैं खुद एक अच्छा कलाकार हूं और आप लोग पूरी रात डांस का मजा लीजिये। मैं भी आपके साथ पूरीरात मस्ती लूंगा।

मैं हूं फायर एमएलए, किसी से नहीं डरता 
डांडिया का यह कार्यक्रम उनके ही बिग डैडी रेस्टोरेंट में हो रहा था। इस मौके पर वह अपनी पत्नी, नतनी और भतीजी समेत पुरे परिवार के साथ थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं फायर एमएलए हूं, मुझे किसी से डर नहीं लगता। उन्होंने कहा कि अभी आप मेरे बिग डैडी रेस्टोरेंट में जहां डांडिया डांस करने आए हुए हैं उसे मेरे दुश्मनों ने आग लगाकर जला दिया था लेकिन मैंने फिर से इस बिग डैडी रेस्टोरेंट को तैयार किया हूं। मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा मेरे बेटे आशीष मंडल ने कहा था मेरे पिताजी किसी से डरते नहीं सचमुच मैं किसी से नहीं डरता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें