फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक वाला प्यार: दो बच्चे की मां को लगा 'इश्क का रोग', 15 साल के लड़के से कर बैठी दोस्ती, रात में मिलने बुलाया तो...

Wed, 13 Jul 2022 02:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जुमई के हरला गांव की रहने वाली महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक 15 साल के लड़के से हुई। इसके बाद कहानी में मोड़ आ गया।
विज्ञापन
दो बच्चे की मां को नाबालिग से हुआ प्यार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जुमई में एक 35 साल की महिला को 15 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। दोनों फेसबुक पर मिले। मैसेंजर पर चैट हुई। नंबर एक्सचेंज हुए और फिर धीरे-धीरे मोहब्बत परवान चढ़ती गई। मामला मिलने-मिलाने तक पहुंच गया। इसके बाद प्रेमी 150 किलोमीटर दूर महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस का इस मामले में कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जुमई के हरला गांव की रहने वाली महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक 15 साल के लड़के से हुई। इसके बाद कहानी में मोड़ आ गया। बताया जा रहा है कि लड़का जहानाबाद का रहने वाला है। 

रात-दिन होने लगी बात 
फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद दोनों ने मैसेंजर पर एक-दूसरे के नंबर ले लिए। इसके बाद फोन पर दोनों के बीच घंटों बातें होने लगीं। महिला ने लड़के को मिलने के लिए अपने घर जुमई बुला लिया। महिला के बुलाने पर लड़का ट्रेन से रविवार को अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। 
विज्ञापन


रिश्तेदार बता रातभर रखा घर पर 
लड़के के घर पर पहुंचने के बाद परिवारवालों ने उसके बारे में पूछा तो महिला ने मायके का रिश्तेदार बता दिया। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया। रात भर प्रेमी उसी घर में रहा। हालांकि, सुबह होते ही महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसने महिला व उसके प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद पंचायत के मुखिया की दखल से दोनों को बचाया जा सका।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें