फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में भीड़ ने युवक को इतना पीटा कि अधमरा हो गया, वायरल वीडियो में दिखी बेरहमी 

Sat, 02 Jul 2022 02:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

यह घटना शुक्रवार को नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड इलाके में हुई। आरोपी युवक दिनदहाड़े बाइक चोरी कर भाग रहा था।
विज्ञापन
bike thief beaten in nalanda - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा जिले में उग्र भीड़ ने एक युवक को मार मारकर अधमरा कर दिया। उस पर लोगों ने जमकर लात और घूंसे बरसाए। बुरी तरह घायल युवक पर बाइक चोरी का शक है। सोशल मीडिया में वायरल घटना के वीडियो में लोग युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार को नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक दिनदहाड़े बाइक चोरी कर भाग रहा था। उसने स्टेशन रोड की सिनेमा हॉल की गली में खड़ी बाइक चुराई थी। टुनटुन मालाकार यह बाइक लेकर बाजार पहुंचे थे। वे बाइक खड़ी कर खरीदारी कर रहे थे, इसी दौरान आरोपी बाइक चुराकर रफूचक्कर हो रहा था। तभी वाहन मालिक की उस पर नजर पड़ गई। उन्होंने दौड़ लगाकर उसे दबोच लिया। इसी बीच, वहां भीड़ लग गई। माजरा समझ में आते ही टुनटुन के साथ ही अन्य लोगों ने भी उस पर जमकर हाथ चलाए। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर ले गई। बाइक चोर की पहचान मोहम्मद सरफराज अंसारी के रूप में हुई। वह करायपरसुराय का निवासी बताया गया है। थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें