फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भाई ने नाबालिग बेटे से भाई की करवाई हत्या; पिता गिरफ्तार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 19 Jun 2024 09:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar : रहमतुल्ला उर्फ लालू ने जमीन और घर अपने नाम करने को लेकर मां की पिटाई कर दी, जिसमें उसकी मां का दायां हाथ टूट गया। मां का कहना था कि मकान और जमीन सभी बेटे और बेटी में बाटेंगे, लेकिन रहमतुल्ला उर्फ लालू इस बात के लिए तैयार नहीं था। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में नाबालिग भतीजे ने अपने चाह्चा को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव की है। मृतक की पहचान मोहम्मद वलीउल्लाह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि भूमि विवाद को लेकर नाबालिग भतीजा ने अपने चाचा मोहम्मद वलीउल्लाह को सीने में गोली मार दी। परिवार वाले इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शादीशुदा नहीं था। वह कारपेंटर का काम करता था। वह आठ भाइयों में सबसे छोटा था। गोली मारने के बाद भतीजा घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के बड़े भाई रहमत उल्लाह उर्फ लालू को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन


मकान और जमीन नहीं लिखने मारी गोली 
घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ राजेश कुमार, कोतवाली थाना, मुफस्सिल थाना और पूरबसराय थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। परिवार वालों ने बताया कि बकरीद को लेकर घर में परिवार के सदस्य पहुंचे थे। सुबह के समय भाई रहमतुल्ला उर्फ लालू ने जमीन और घर अपने नाम करने को लेकर मां के साथ मारपीट कर रहा था। इस मारपीट में      उसकी मां का दायां हाथ टूट गया। मां का कहना था कि मकान और जमीन सभी बेटे और बेटी में बाटेंगे, लेकिन रहमतुल्ला उर्फ लालू इस बात के लिए तैयार नहीं था। मारपीट की सूचना मिलते ही वलीउल्लाह सुजावलपुर अपने पैतृक घर पहुंचा और मारपीट में जख्मी मां का हाल पूछने लगा। मां की हालत के बारे में बड़े भाई से जानकारी ली। इसी बीच भाई से कहासुनी हुई और रहमतुला उर्फ लालू ने छोटे भाई मोहम्मद वलीउल्लाह का हाथ पकड़ लिया और अपने नाबालिग पुत्र को कट्टा से गोली मारने को कहा। नाबालिग ने चाचा मोहम्मद वलीउल्लाह को सीने में गोली मार दी। आननफानन में घर के सभी लोग उसे अस्पताल ले गये, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
फरार भतीजा की तलाश में जुटी पुलिस 
मौत की खबर सुनते ही वलीउल्लाह की मां अस्पताल पहुंची। मां ने कहा कि काफी सपना संयोग कर रखे थे। बेटा के सिर पर सेहरा देखना था। एक माह बाद शादी होनी थी। बड़े पुत्र रहमतुल्ला उर्फ लालू और उसके बेटे ने मकान को लेकर जान ले ली। कहने को तो आठ बेटे हैं। एक की मौत हो गई दूसरा मेरे जान का दुश्मन बना हुआ है। गोली मारने वाले नाबालिग भतीजा की तलाश की जा रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष को विशेष निर्देश दिया गया है। पीड़ित परिवार वालों की ओर से किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भाई रहमतउल्लाह उर्फ लालू को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार संपत्ति को लेकर घर में विवाद चल रहा था। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें